MP News: एक बार फिर आज शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक, इन अहम् प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Table of Contents

MP News Update

MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव(MP Election 2023) में अब दो महीने का ही समय शेष है ऐसे में आज एक बार फिर सीएम शिवराज की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है. सूत्रों की मानें तो इस दौरान सरकार 3000 करोड़ रुपए की लागत से नया बाईपास से बनवाने जैसे कई अहम् प्रस्तावों को मंजूरी देगी।

CM Shivraj Singh
CM Shivraj Singh

प्रोत्साहन राशि में हो सकती है वृद्धि 

सूत्रों की मानें तो इस बैठक में कैबिनेट आशा कार्यकर्ता और पर्यवेक्षकों की प्रोत्साहन राशि में भी वृद्धि पर मुहर लगा सकती है. इसके साथ ही कायाकल्प योजना के अंतर्गत सड़कों के काम को गति देने के राशि देने की भी घोषण हो सकती है.

Read More: DELHI AMAZON MANAGER MURDER CASE के एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, बताई हत्या के पीछे की ये बड़ी वजह

इन अहम् प्रस्तावों पर लगेगी मुहर 

उक्त प्रस्तावों के साथ साथ इस कैबिनेट की बैठक में इन अहम् प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई जायेगी

  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में उमा भारती की निजी स्थापना में लवीना फूलबनी की संविदा नियुक्ति की जा सकती है।
  • इसके साथ ही रीवा जवा तहसील को अनुविभाग का दर्जा दिया जा सकता है।
  • मेधावी विद्यार्थी योजना में संशोधन करने के साथ ही कपास पर मंडी शुल्क कम करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई जा सकती है।
  • साथ ही खेलो एमपी यूथ गेम सहित अन्य विषयों पर भी आज महत्वपूर्ण निर्णय होना है।
  • भाजपा मंडल अशोक नगर को कार्यालय निर्माण के लिए भूमि आवंटन के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई जा सकती है।
  • छतरपुर और रतलाम की समूह जलप्रपात परियोजनाओं को स्वीकृति दी जा सकती है।