Noida News: सीमा हैदर के बाद बांग्लादेश से सानिया अख्तर पहुंची नोएडा, गोद में एक साल का बच्चा भी… प्रेमी से मिला धोखा

Table of Contents

Noida News:

Noida News: सरहद को लांघते हुए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर (Seema Haider) की तरह कई प्रेम कहानियां सामने आने लगी है। बांग्लादेश की रहने वाली एक महिला अपने एक वर्ष के बच्चे के साथ भारत आई है। महिला का नाम सानिया अख्तर बताया जा रहा है। सानिया अख्तर बांग्लादेश से वीजा लेकर अपने पति सौरभ कांत तिवारी से मिलने आई है।

तीन साल पहले दोनों ने की थी शादी 

सानिया और सौरभ के रिश्ते को लेकर बताया जा रहा है कि इन दोनों ने तीन साल पहले शादी की थी। इसके बाद इनका एक बेटा हुआ, जिसकी उम्र 1 वर्ष है। सानिया अब अपने बेटे का साथ अपने पति से मिलने के लिए नोएडा आई है। अब यहां आकर सानिया को पता चला कि उसने नोएडा में दूसरी शादी कर ली है। इस दौरान सानिया ने कहा कि सौरभ उसको साथ में नहीं रखना चाहते हैं और वह अपने पति को हर हाल में नहीं छोड़ना चाहती है।

ये भी पढ़ें- RAJU PUNJABI DEATH: हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का निधन, हिसार के अस्पताल में चल रहा था इलाज… पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस के पास पहुंची शिकायत

मामला ने तूल पकड़ लिया और इस केस की सूचना पुलिस मिल गई, सानिया सोमवार को बच्चे के साथ सेक्टर 108 स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंची और मदद की गुहार लगाई। महिला ने कहा कि उसका पति सौरभ बांग्लादेश के ढाका में कल्टी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड में नौकरी करता था। अब सोनिया ने कहा कि सौरभ ने भारत में दूसरी शादी कर ली है और वह उस महिला के साथ रह रहा है। अब पुलिस महिला की शिकायत सुनने के बाद जांच शुरू कर दी है।