Rajasthan Election 2023: जोधपुर में शेखावत बोले- मोदी सरकार में हमें सफल गवर्मेंट मिली, आज देश की सभी सीमाएं सुरक्षित हैं

Table of Contents

Rajasthan Election 2023

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस साल के अंत में होने हैं, ऐसे में सभी राजनैतिक पार्टियां मैदान पर अपना जोर दिखा रही हैं। इस बीच बीजेपी (BJP) महिला कार्यकर्ताओं के जोधपुर संभाग में स्तरीय कार्यक्रम केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में हजारों लोगों का बलिदान है, यहां पर बहुत लोगों ने मानसिक और शारीरिक यातनाएं झेली, तब जाकर भारत को आजादी मिली।

program of women workers of BJP Jodhpur
program of women workers of BJP Jodhpur

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा: शेखावत 

शेखावत ने विपक्ष हमला बोलते हुए कहा कि आजादी के बाद जो सरकार मिली, उन्होंने देश की सीमाओं को कमजोर किया। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार के रूप में हमें एक सशक्त और विजनरी सरकार मिली है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश आज लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। विश्व में आज भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। शेखावत ने कहा कि बीजेपी के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने हमें एक लक्ष्य दिया। भारत के खोये वैभव को लौटाने और विकास के पायदान की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन लाने का।

ये भी पढ़ें- MEERUT NEWS: आएएसएस कार्यालय पर कार सवारों ने किया हमला, पिस्टल के दम पर स्वंसेवकों से की मारपीट… दो गिफ्तार

वसुंधरा की सरकार में प्रदेश हर क्षेत्र में अव्वल रहा 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में वसुंधरा की सरकार थी, उस राज्य हर स्तर पर अव्वल था। लेकिन पिछले चुनाव में हमसे में चूक हुई। हम अपने आपको जमीनों स्तर से पूर्ण रूप से नहीं जोड़ पाए, जिसके कारण हमारी हार हुई। लेकिन आज जनता खून आंसू बहा रही है, सरकार बदलने का समय करीब आ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है। जिस राजस्थान की पहचान त्याग, तपस्या और स्वाभिक्ति से होती थी, आज वहां पर बहन-बेटियों सुरक्षित नहीं है।

बीजेपी बोली- कुशासन की सरकार हटाएंगे

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जोर देकर कहा कि कुशासन की सरकार हटाएंगे और नारी शक्ति के अपमान का बदलना का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि ये चुनाव सत्ता स्थानांतरण का नहीं है, बल्कि खोए हुए सम्मान को वापस लौटाने का है। यह जय-जय राजस्थान के संकल्प का चुनाव है।