दीपिका पादुकोण की हुई अचानक तबियत खराब, रातो रात ले जाना पड़ अस्पताल

बॉलीवुड की मशहूर ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कि कल सेहत कुछ खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल ले जाया गया है। आपको बता दें कि इन्हें घबराहट की शिकायत की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

दीपिका पादुकोण को किया गया अस्पताल में भर्ती

Deepika Padukone News

दीपिका के साथ इसके पहले भी इस तरह की समस्याएं हो चुकी है और इसके लिए फैंस उनकी तबीयत को लेकर भी इसमें काफी चिंतित हैं। उनकी स्वास्थ्य के कारण लोगों के बीच में इस समय वह चर्चाओं का विषय बनी हुई है।

दीपिका पादुकोण की 26 सितंबर 2020 की रात को अचानक तबीयत खराब हुई और उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल जाना पड़ा रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका की हालत स्थिर है और लगभग 12 घंटे अस्पताल में कई सारे टेस्ट करवाए हैं और उन्हें तुरंत भर्ती करवा दिया गया था।

अभी तक दीपिका पादुकोण की तरफ से इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब दीपिका स्टेबल है और उनकी तबीयत में काफी सुधार हुआ है। दीपिका के फैंस इस खबर से काफी परेशान थे और वह जल्द ही उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे थे।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब दीपिका को अचानक अस्पताल ले जाना पड़ा हो कुछ महीने पहले भी दीपिका की हार्ट रेट बढ़ गई थी, जिसकी वजह से उन्हें हैदराबाद में भर्ती किया गया था। दीपिका उस समय प्रभास के साथ एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थी, तब भी उनकी तबीयत खराब हो गई थी और उन्हें आधे दिन के लिए डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था।