Ae Dil Hai Mushkil के हुए 6 साल, साझा किया भावनात्मक वीडियो

करण जौहर द्वारा निर्मित, लिखित ओर निर्देशित बड़े पर्दे की फ़िल्म ऐ दिल है मुश्किल के 6 साल होने पे उन्होंने एक भावनात्मक वीडियो साझा किया।

मुख्य कलाकार

Ae Dil Hai Mushkil

इस फ़िल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। यह फ़िल्म दीवाली के निकट, 28 अक्टूबर 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई।

करण जौहर ने याद करते हुए लिखा, ” इस फिल्म में मेरे अपने दिल का एक टुकड़ा है, जो प्यार, दोस्ती और निश्चित रूप से भावनाओं के पूरे सरगम ​​​​की खोज करता है – एक तरफ़ा प्यार! कलाकारों, टीम, संगीत – सब कुछ जो दर्शकों के साथ गूंजता था, सीधे सभी के दिलों में उतर आया। 6 साल बाद, ऐसा लगता है कि यह कई लोगों से अभी उनके दिलों से बात कर रहा है, और इसके लिए मैं हमेशा से आभारी हूं।

विवादों से भी नाता रहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बतौर अभिनेता काम कर रहे फवाद खान को ले कर, विभिन्न राष्ट्रवादी लोगो ओर राजनीतिक पार्टियों ने इसका विरोध किया, करण जौहर द्वारा आगे किसी पाकिस्तानी अभिनेता या अभिनेत्रियों को न लेने की शर्त के साथ, इसका विरोध बंद हुआ।

प्रसिद्ध गाना

अच्छा चलता हूँ, दुआ मे याद रखना, जिसके बोल अर्जित सिंह ने दिए थे। जो आज भी लोगों के बीच सुना जाता है।

कहां देखे ये फ़िल्म

टूटे दिलों पर बनी ये फ़िल्म आज भी आप विभिन्न OTT जैसी की Amazon Prime ओर VOOT पे देख सकते है।