Rajasthan News: परिवर्तन यात्रा से पहले वसुंधरा निकलेंगी धार्मिक यात्रा, कुछ ऐसा रहेगा रोडमैप

Table of Contents

Rajasthan News Update

Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा चुनाव(Rajasthan Election 2023) में अब 2 महीने का समय ही शेष है ऐसे में प्रदेश की राजनीति तूल पकड़ती देखि जा रही है. ऐसे में राजस्थान के चुनावी अखाड़े में अपना विजयी परचम लहराने के लिए बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं में करीब 72 सभाएं व कार्यक्रम आय़ोजित कर सत्ता परिवर्तन की गुहार लगाएगी। इसी बीच परिवर्तन यात्राओं से एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे धार्मिक यात्रा पर जा रही हैं।

Religious Preparations: Vasundhara's Pilgrimage to Charbhuja, Nathdwara
Religious Preparations: Vasundhara’s Pilgrimage to Charbhuja, Nathdwara

परिवर्तन यात्रा से पहले वसुंधरा निकलेंगी धार्मिक यात्रा

बता दें कि सत्ता परिवर्तन के लिए शुरू हो रही बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं से पहले यानी शुक्रवार को काे एक दिन के धार्मिक दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे प्रदेश के देव दर्शन की शुरुआत राजसमंद जिले में स्थिति चारभुजा मंदिर से करेंगी। उसके बाद यहां दर्शन के बाद राजे हेलिकॉप्टर से नाथद्वारा पहुंचेंगी। नाथद्वारा दर्शन के बाद राजे सीधे बांसवाड़ा जिले में स्थित त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगी।

Read More: RAJASTHAN NEWS: राजस्थान की पहली खनन यूनिवर्सिटी बारां में खुलेगी, इतने करोड़ में बनकर होगी तैयार

यात्रा की पीछे की यह है वजह

राजनितिक विषेशज्ञों की मानें तो क्योंकि इस बार भाजपा की ओर से निकाली जा रही चार परिवर्तन यात्राओं में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पार्टी का चेहरा नहीं है इसलिए उन्होंने यात्रा के ठीक एक दिन पहले इस यात्रा को चुना है. सूत्रों की मानें तो इस बार परिवर्तन यात्रा से पहले राजे की देव दर्शन यात्रा को उनके प्रदेश में खुद को हिंदूवादी चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट करने के रूप में भी देखा जा रहा है।