Mission Samudrayaan Update
चंद्रयान 3 (Chandrayaan 3)और सूर्य यान मिशन की सफलता के बाद भारत ने अब मिशन समुद्रयान(Mission Samudrayaan update) की तैयारियों में जुट गया है. इस मिशन के तहत भारत समुद्र के भीतर तीन लोगों को 6,000 मीटर की गहराई तक सफलतापूर्वक ले जाएगा।

विस्तार से जानें क्या है ये मिशन
मिशन समुद्रयान भारत का पहला मानवयुक्त समुद्री मिशन है जिसे केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। बता दने कि इस परियोजना का शुभारम्भ अक्टूबर 2021 में चेन्नई से किया गया था. ये मिशन पूरी तरह से स्वदेशी मिशन है जिसके अनतर्गत समुद्र के भीतर तीन लोगों को 6,000 मीटर की गहराई तक स्वदेशी पनडुब्बी मत्स्य-6000 द्वारा सफलतापूर्वक ले जाया जाएगा।
तस्वीरें हो रहीं वायरल
बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट फॉर्म्स पर मिशन समुद्रयान की कुछ तस्वीरें जमकर विरला हो रही हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि ‘इसका निर्माण चेन्नई में स्थित राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान में किया जा रहा है। समुद्रयान में गहरे समुद्र के संसाधनों का अध्ययन करने वाली योजना समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र को अस्त-व्यस्त नहीं करेगी। यह योजना प्रधानमंत्री की नीली अर्थव्यवस्था वाली नीति का समर्थन करती है।’