MP News: महाकाल लोक की तरह सलकनपुर में बनेगा भव्य देवी लोक, श्रद्धालुओं के लिए होंगी सुविधाएं… CM शिवराज आज रखेंगे आधारशिला

Table of Contents

MP News

MP News: मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में सलकनपुर (Salkanpur) में स्थित विजयासन देवी धाम पूरे देश में एक आस्था का केंद्र है। अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विचार किया है कि इसे भी महाकाल की तर्ज पर देवी लोक का निर्माण किया जाएगा। जहां भारत वर्ष के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। बता दें कि देवी लोक में देवी के नौ रूपों तथा 64 योगिनी को शास्त्रों में वर्णित कथाओं के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।

सीएम शिवराज सिंह रखेंगे आधारशिला 

भव्य देवी लोक महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित प्रोग्राम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सलकनपुर में देवीलोक निर्माण की आधारशिला रखेंगे। बताया जा रहा है कि इस मंदिर के निर्माण के लिए 200 करोड़ की योजना बनाई गई है। साथ ही यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई व्यवस्थाओं का भी प्रावधान किया जा रहा है। भव्य देव लोक के साथ ही पर्यटन आधारित आर्थिक गतिविधियों का भी विस्तार होगा।

ऐसा होगा देवी लोक का निर्माण

महाकाल लोक की तर्ज पर सलकनपुर में देवी लोक बनाया जाएगा। यहां देवी लोक निर्माण को लोगों की धार्मिक भावनाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। इसके अंतर्गत पर्यटक सुविधाओं के साथ विंध्यवासिनी के विभिन्न स्वरूपों को भी चित्रित किया जाएगा। लोक निर्माण के सभी कार्यों को धार्मिक स्वरूप को देखते हुए पत्थर का चयन कर उनको लगाया जाएगा। बता दें कि मंदिर के मुख्य द्वार के पास सप्त मातृका को मूर्ति तथा म्यूरल आर्ट के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए होंगी सभी प्रकार की सुविधा

सीढ़ी के शुरूआत में प्रवेश द्वार पर एवं सरोवर के मध्य में भक्ति के रुप में एक स्थान बनाया जाएगा। जिसमें भक्तों के लिए कई प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके अलावा विद्युतीकरण इल्यूमिनेशन सुरक्षा को देखते हुए  सीसीटीवी भी लगाए जाएंगे। सीएम शिवराज द्वारा गत वर्ष मई महीने में 43 करोड़ रुपये की अनेक विकास एवं निर्माण के कार्यों का भूमि पूजन किया गया था।