योगी आदित्यनाथ का गौतमबुद्धनगर दौरा, कहा- कोई भी स्थान अभिशप्त नहीं

    सोमवार को ग्रेटर नोएडा में बड़े डेटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दल के नेताओं को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा पहले गौतम बुद्ध नगर जिले को एक अभिशप्त स्थान माना जाता था।

    कुर्सी चले जाने के डर से नेता नहीं करते  थे दौरा 

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद से गौतमबुद्ध नगर के नोएडा के दर्जनों दौरे करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस शहर को अभिशप्त स्थान की छाया से दूर करने की बड़ी कोशिश की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पहले कई नेता कुर्सी चले जाने के डर के कारण नोएडा नहीं जाते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बड़े मिथक को तोडऩे की मुहिम छेड़ी और लगातार यहां का दौरा किया

    चित्र साभार: गूगल

    विपक्षी दलों को लिया निशाने पर 

    ग्रेटर नोएडा में सोमवार को भी बड़े डेटा सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दल के नेताओं को निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले गौतम बुद्ध नगर जिले को एक अभिशप्त स्थान माना जाता था। कई मुख्यमंत्री तो यहां आने से डरा करते थे। उनको डर था कि यह जिला अभिशप्त है और यहां का दौरा करने वाले मुख्यमंत्री की कुर्सी ही चली जाती है।

    प्रदेश की जनता के साथ नहीं करूँगा धोका 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह तो सोचने वाली बात है कि कोई जिला कैसे अभिशप्त हो सकता है। पहले तो गौतम बुद्ध नगर को एक अभिशप्त स्थान समझा जाता था। सरकार बनने के बाद जब हमने नोएडा की यात्रा शुरू की थी तो हमारे विपक्ष मित्रों ने कहा था कि आपकी कुर्सी खतरे में है। मैंने कहा कि कुर्सी किसी के साथ नहीं जाती है। जो कुर्सी कल जानी है, वो आज चली जाए। मैं प्रदेश की जनता के साथ धोखा नहीं कर सकता हूं।

    नॉएडा के विकास में नहीं आने देंगे कमी 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मार्च 2017 में हमारी सरकार बनने के बाद हमने नोएडा की यात्रा शुरू की। हम किसी भी जिले के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। नोएडा उत्तर प्रदेश का बड़ा केन्द्र है। राष्ट्रीय राजधानी से सटा यह जिला हमारी प्रगति का बड़ा मार्ग प्रशस्त करता है। हम इस जिले के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे।