रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी को दिया जीत का मंत्र, मामा और ओवैशी पर ट्वीट जरिये कसा तंज

    बिहार उपचुनाव का परिणाम आ गया है। परिणाम आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। गोपालगंज में राजद की हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य मामा साधु यादव और ओवैसी पर निशाना साध रही हैं।

    चित्र साभार: गूगल  

    ओवैसी और मामा साधु पर साधा निशाना

    बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज पर हुए उप चुनाव का परिणाम आ गया है। परिणाम आने के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है। मुकाबला बराबरी का रहा था। अनंत के गढ़ कहे जाने वाले मोकामा पर महागठबंधन की जीत हुई है। जबकि गोपालगंज भाजपा ने एक बार फिर से विजय हुई। गोपालगंज में राजद और भारतीय जनता पार्टी के बीच वोटों का अंतर 1794 रहा। परिणाम के बाद यह चर्चा तेज हो गया कि तेजस्वी के जिले में उनके मामा साधु यादव और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने राजद का मामला गड़बड़ा दिया। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार मामा साधु और ओवैसी पर निशाना साध रही हैं।

    तेजस्वी यादव को बताया जीत का मंत्र

    रोहणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को जीत का मंत्र भी बताया है। रोहणी आचार्य ने ट्वीट कर कहा है कि तेजस्वी यादव अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निगाहें जमाए रखें। रास्ते में थोड़ी कठिनाई तो आ ही जाती हैं। कभी असुद्दीन ओवैसी के रूप में तो कभी कंस के रूप में। रोहिणी ने आगे कहा है कि हमें मुसीबतों से लड़कर बीजेपी जैसी षड्यंत्रकारी पार्टी को हराना है। इस मौके पर लालू की बेटी ने अंग्रेजों से सत्ता की विदाई का भी जिक्र किया है। रोहिणी ने रविवार को ट्वीट करके अपने मामा साधु यादव को कंस कहा था।