कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज करेगी महाराष्ट्र में प्रवेश, शरद पवार समेत कई नेता होंगे शामिल

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। इस यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई थी।

    चित्र साभार: गूगल

    14 दिनों की होगी यात्रा

    महाराष्ट्र में यह यात्रा 14 दिनों की होगी। यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों के माध्यम से 381 किलोमीटर चलेंगे। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के लिए कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो शरद पवार 8 नवंबर को यात्रा में सम्मिलित होंगे। शरद पवार एक मील से भी कम चलेंगे क्योंकि उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

    कई राजनीतिक दल कर रहे हैं समर्थन 

    भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन देश भर के विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन कर रहे हैं। महाराष्ट्र में भी राकांपा और शिवसेना ने इसके महत्व को जोड़ते हुए यात्रा शामिल होने के लिए अपनी सहमति दी है।

    केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना से गुज़र चुकी है यात्रा 

    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इससे पहले केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के कुछ भाग से होकर गुजरी है। अब राहुल गांधी सोमवार की शाम महाराष्ट्र में नांदेड़ जिले के देगलूर के मदनूर नाका में इस यात्रा के दौरान प्रवेश करेंगे