राहुल के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं रिया सेन, तस्वीरें हो रहीं हैं वायरल

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में रिया सेन की तस्वीर पैदल यात्रा करते हुए सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। राहुल गांधी की यात्रा में अभिनेत्री रिया सेन भी नजर आ रही हैं।

    चित्र साभार: गूगल

    पूजा भट्ट भी हुईं थीं पिछले दिनों शामिल 

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में रिया सेन की तस्वीर पैदल यात्रा करते हुए सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। राहुल गांधी की यात्रा में अभिनेत्री रिया सेन भी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री रिया सेन आज कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई हैं। इससे पहले पूजा भट्ट भी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं थी।

    भारत जोड़ो यात्रा को आज 71वां दिन

    सांसद राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं ने आज महाराष्ट्र के पातुर से यात्रा को फिर से आरंभ किया। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री रिया सेन भी यात्रा में शामिल हुईं थी। सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा’ को आज 71 दिन हो गए हैं। यात्रा में राहुल गांधी के साथ कई नेताओं और कई हस्तियों ने 1550 किलोमीटर से ज्यादा का सफर किया है। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी।