एक बार फिर विवादों में घिरी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, राष्ट्रगीत के जगह बजा नेपाल का राष्ट्रगान, देखें वायरल वीडियो

     

    जानें क्या है पूरा मामला

    आपको बता दें कांग्रेस द्वारा संचालित भारत जोड़ो यात्रा अब तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र पहुंच चुकी है। इस दौरान जहां कभी राहुल गांधी को भीगते हुए भाषण देते देखा गया तो वही कहीं दौड़ लगाते हुए। लेकिन इन दिनों ये यात्रा जिस कारण से सुर्खियों में है वो है एक सभा संबोधन के दौरान नेपाल की राष्ट्रगान गाया जाना।
    दरअसल वायरल वीडियो महाराष्ट्र के वसीम का है जहां राहुल गांधी एक सभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा अब राष्ट्र गीत बजेगा लेकिन उसके बाद ही वहां नेपाल का राष्ट्रगान शुरू हो गया हालांकि थोरी देर में ही राहुल गांधी ने उसे रुकवा दिया।

    भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस द्वारा संचालित भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेता द्वारा 3570 किमी पद यात्रा कर पूर्ण करना था। 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से गुजरने वाली यात्रा इस समय महाराष्ट्र पहुंची है।