वीर सावरकर के अपमान का बदला लेगी जनता, राहुल गांधी को इतिहास का ज्ञान नहीं: भाजपा

    राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान वीर सावरकर को लेकर एक विवादित टिप्‍पणी की है। ऐसी टिप्पणी करके राहुल गांधी ने बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का एक बड़ा अवसर दिया है।

    चित्र साभार: गूगल

    राहुल गांधी ने की वीर सावरकर को लेकर एक विवादित टिप्‍पणी

    राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान वीर सावरकर को लेकर एक विवादित टिप्‍पणी की है। ऐसी टिप्पणी करके राहुल गांधी ने बीजेपी को कांग्रेस पर हमला करने का एक बड़ा अवसर दिया है। बेजीपी ने राहुल गांधी के इस बयान के बाद कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला है। आपको बता दें कि राहुल गांधी इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। इस बीच बीजेपी के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा समेत कई वरिष्ठ नेता गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार में पहुंच चुके हैं।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण गुजरात हुआ  दंगा मुक्त

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुजरात के मांगरोल में आयोजित एक जनसभा में कहा कि कांग्रेस ने केवल बांटो और राज करो की राजनीति की है। गुजरात मॉडल विकास का नंबर एक मॉडल है। भारतीय जनता पार्टी सुशासन, ईमानदारी और विकास के आधार पर काम करती है जबकि कांग्रेस ने जाति, समुदाय और धर्म के आधार पर वोट मांगा है। उन्होंने आगे कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण गुजरात दंगा मुक्त हो पाया है।

    राहुल को इतिहास का ज्ञान नहीं 

    असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा ने कहा कि राहुल गांधी को भारत के इतिहास की कोई जानकारी नहीं है। राहुल ने वीर सावरकर के लिए जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है, उससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। राहुल गांधी देशद्रोही है और हिन्दू विरोधी हैं।