राहुल की भारत जोड़ो यात्रा तेलांगना के अल्लादुर्ग से शुरू, प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेता होंगे शामिल

    राहुल गांधी ने कार्यकर्ता और पार्टी नेताओं के साथ तेलंगाना के अल्लादुर्ग से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। तेलंगाना में पैदल मार्च का चरण 24 अक्टूबर को शुरू आरंभ हुआ था और महाराष्ट्र में पहुंचने से पहले 7 नवंबर को समाप्त होगा।

    चित्र साभार: गूगल

    24 अक्टूबर को तेलांगना पहुंची थी यात्रा 

    तेलंगाना में कांग्रेस की पैदल मार्च यात्रा 24 अक्टूबर को शुरू हुई थी। यह यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले 7 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। महाराष्ट्र में 8 नवंबर को कांग्रेस की पैदल यात्रा प्रवेश करेगी। तेलंगाना प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के साथ राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस यात्रा के कार्यक्रम की देखरेख कर रहे हैं।

    प्रदेश स्तर के कई नेता होंगे शामिल 

    जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा नवंबर के पहले सप्ताह में मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचेगी। उज्जैन में ही बिहार कांग्रेस के नेताओं को यात्रा में जुड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक प्रदेश के सभी खंड से दो से तीन नेता, कार्यकर्ता, जिलों से दो-दो नेता जबकि प्रदेश के स्तर के सभी बड़े नेता और कुछ विधायकों को इस यात्रा में सम्मालित होना होगा।