शिमला में छुट्टियाँ मनाकर वापस दिल्ली लौटीं प्रियंका

    प्रियंका गांधी करीब एक महीने तक हिमाचल प्रदेश के निजी आवास में रहने के बाद शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट आई हैं।
    प्रियंका गांधी ने 2011 में शिमला से लगभग 9 किलोमीटर दूर छराबड़ा में अपना एक आवास बनाया है। प्रियंका का यह निजी आवास गांधी परिवार को भी खासा लोकप्रिय हैं

    चित्र साभार: गूगल

    शिमला में है प्रियंका का निजी आवास 

    प्रियंका गांधी करीब एक महीने तक हिमाचल प्रदेश के निजी आवास में रहने के बाद शुक्रवार को वापस दिल्ली लौट आई हैं।प्रियंका गांधी ने 2011 में शिमला से लगभग 9 किलोमीटर दूर छराबड़ा में अपना एक आवास बनाया है। प्रियंका का यह निजी आवास गांधी परिवार को भी खासा लोकप्रिय हैं। बीते दिनों प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के कारण वहां पर कई सारी रैलियां की थी। रैलियां करने के बाद करने के बाद प्रियंका गांधी शिमला में अपने निजी आवास पे ही रुक गईं थी। प्रियंका गांधी वहां लगभग 1 महीने आराम करने के बाद अब अपने अगले राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए वापस दिल्ली आ गई हैं।

    हिमाचल में की थीं कई रैलियां 

    मां सोनिया गांधी का स्वास्थ्य इन दिनों खराब चल रहा है और भाई राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त हैं। इसके के चलते प्रियंका गांधी ही हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जगहों पे रैलियों के जरिए प्रचार प्रसार किया। प्रियंका गांधी के अलावा हिमाचल प्रदेश में अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, युवा नेता सचिन पायलट, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला जैसे दिग्गज नेताओं ने भी प्रचार किया।