आगरकर बन सकते हैं नए चीफ सिलेक्टर, पिछली बार भी थे दावेदार

    BCCI ने नए चीफ सिलेक्टर की तलाश शुरू कर दी है। BCCI ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली चार सदस्यीय चयन कमेटी को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था। BCCI ने नई चयन कमेटी के लिए आवेदन मांगे है।

    pic credit – google

     

     

    आगरकर को तीनों फॉर्मेट का अनुभव

    BCCI ने नए चीफ सिलेक्टर की तलाश शुरू कर दी है। BCCI ने चेतन शर्मा की अगुआई वाली चार सदस्यीय चयन कमेटी को शुक्रवार को बर्खास्त कर दिया था। BCCI ने नई चयन कमेटी के लिए आवेदन मांगे है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछली बार चीफ सिलेक्टर बनने से रह गए पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर BCCI की पहली पसंद हैं। अजीत आगरकर फिलहाल IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच हैं। चीफ सेलेक्टर बनने के लिए उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच पद से रिजाइन करना होगा।

    आपको बता दें कि BCCI ने वर्तमान चयन कमेटी को बर्खास्त करने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन इसकी वजह हो सकती है। चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा सहित 4 सिलेक्टर को बर्खास्त किया गया है।