कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान हो रहा जमकर वायरल, जानें क्या है वायरल होता बयान

    Table of Contents

    जानें क्या है वायरल होता बयान

     

    आपको बता दें आगामी विधानसभा चुनाव, हिमाचल प्रदेश को मद्देनजर रखते हुए पार्टियां अपनी रैली में जमकर वादे कर रहीं हैं। एक तरफ जहां हाल ही में रैली संबोधन के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीओके पर बड़ा बयान दिया था वहीं अब कांग्रेस का भी रक्षा क्षेत्र को लेकर एक बड़ा बयान आया है।

    दरअसल आपको बता दें कि कांग्रेस के तरफ से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इस समय हिमाचल प्रदेश में जमकर रैलियां कर रहीं हैं। इस दौरान आज प्रियंका गांधी कांगड़ा में रैली को संबोधित करते हुए कहा केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनते ही अग्निपथ योजना को रद्द कर दिया जाएगा।

     

     

    भाजपा पर जमकर साधा निशाना

    अपने भाषण में आगे बोलते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। दरअसल प्रियांक गांधी ने कहा भाजपा ने हिमाचल प्रदेश को 70 हजार करोड़ के कर्ज में डुबोया।
    इतना ही नहीं आगे उन्होंने कहा की अगर आप शिक्षित हैं तो आपको रोजगार मिलना चाहिए, लेकिन बीजेपी के शासन में लोग इसे असंभव मानते हैं।