भाजपा की हिमाचल प्रदेश में रैली, विपक्ष पे साधा निशाना

    Table of Contents

    विजय संकल्प रैली 

    प्रधानमंत्री मोदी ने हिमाचल में विजय संकल्प रैली की। उन्होंने कहा कि इस बार हिमाचल के चुनाव में हिमाचल की जनता भाजपा की जोरदार वापसी का मन बना चुकी है। यहां के युवा और महिलाएं जानती हैं कि भाजपा को वोट देना यानी विकास को प्राथमिकता देना है।

    चित्र साभार: गूगल

    भाजपा को वोट देना यानी विकास को प्राथमिकता देना 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में ‘विजय संकल्प रैली’ किया। इस दौरान वहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। उन्होंने देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद पहली बार मतदान डालने वाले पहले मतदाता श्याम शरण नेगी को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हिमाचल के चुनाव बहुत महत्वपूर्ण होने वाले है। युवा और महिलाएं जानते हैं कि भाजपा को वोट देना यानी विकास को चुनना। इसलिए इस चुनाव में यहां की जनता भाजपा की जोरदार वापसी का मन बना चुकी है।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    प्रधानमंत्री ने इस मौके पर विपक्ष पर भी हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए सरकार में आना राज-पाट चलाने जैसा है। हिमाचल जैसे राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है। झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना, कांग्रेस की पुरानी नीति रही है। किसानों को कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस ने लगातार झूठ बोला है। यह बात पूरा देश जानता है।