नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस को लेकर कही ऐसी बात, पीसी शर्मा बोले – 2023 में इसका जवाब देंगे

    मध्यप्रदेश में 2023 (Madhya Pradesh 2023 Election) में विधानसभा चुनाव की शुरुआत होने वाली है। इसमें अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसी बीच सभी पार्टियों और राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं और अपने अपनी तरफ से अभियान चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं बीजेपी और कांग्रेसी एकदूसरे पर निशाना साधते हुए नजर आ रही है।

    मिश्रा ने कांग्रे के अभियानों को सिर्फ 1 दिन की खबर बताया

    Narottam Mishra News

    वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के अभियानों को सिर्फ 1 दिन की खबर बताया है। इस पर कांग्रेस ने कहा है कि अभियानों पर गृह मंत्रालय की रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर अलगअलग अभियानों को लेकर निशाना साधते हुए कहा है, कि कांग्रेस एक दिन की खबर बनाने के लिए इस तरह के अभियान चला रहा है। 

    3 दिन पहले कांग्रेस ने प्रदर्शनी अभियान शुरू किया था, तीसरा दिन आते आते कांग्रेस के प्रियदर्शनी अभियान का अता पता भी नहीं चला है। उनका मानना है, कि कांग्रेसी ऐसा इसलिए कर रही है, क्योंकि वह सिर्फ 1 दिन के लिए सुर्खियों में आना चाहती है। वहीं अगले दिन उनके अभियानों का कोई पता नहीं रहता है।

    पीसी शर्मा का बयान

    गृहमंत्री की बात पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने अपने अभियानों पर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट न करने को कहा है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा में कहा कि हमारे अभियान को गृह मंत्रालय को रिपोर्ट करने की जरूरत नहीं है। बीजेपी दमोह और सतना के चुनावी नतीजों को देख ले।

    मध्य प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं और बताया जा रहा है, कि 2023 में या चुना नवंबर से पहले कराए जा सकते हैं। हालांकि अभी तक तारीख और महीना चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित नहीं किया गया है। वही 2023 के पहले ही राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। पिछले साल की बात करें तो साल 2018 के दिसंबर माह में चुनाव कराए गए थे, जिसमें बीजेपी सरकार बनाने से चूक गई थी इसके बाद कांग्रेसी सरकार बनाई थी।