IPL 2023 से पहले पोलार्ड ने लिया संन्यास, मुंबई इंडियंस ने बनाया बैटिंग कोच

    वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड अब IPL 2023 खेलते नजर नहीं आएंगे। मंगलवार को पूर्व कैरेबियाई कप्तान पोलार्ड ने भारतीय लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बैटिंग कोच बनाया है।

    pic credit – google

     

     

    IPL नहीं खेलेंगे पोलार्ड

    वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड अब IPL 2023 खेलते नजर नहीं आएंगे। मंगलवार को पूर्व कैरेबियाई कप्तान पोलार्ड ने भारतीय लीग से संन्यास की घोषणा कर दी है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें बैटिंग कोच बनाया है। 35 साल के पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 5 टाइटल जीते हैं। वे सबसे ज्यादा IPL ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी हैं। पोलार्ड ने 7 महीने पहले ​​​​​​इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन, उन्होंने IPL खेलते रहने की बात कही थी।

    आपको बता दें कि पोलार्ड ने IPL में एक टीम के साथ सबसे लंबे समय तक जुड़े रहने का रिकॉर्ड बनाया। वे 2010 में टीम के साथ जुड़े थे। हालांकि, वे अब भी फ्रेंचाइजी से अलग नहीं हुए हैं। वे अब बतौर कोच टीम के साथ जुड़े हैं। पोलार्ड ने पिछले 13 साल में मुंबई इंडियंस के लिए 3412 रन बनाए हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 189 विकेट चटकाए थे। पोलार्ड के नाम 69 विकेट भी दर्ज हैं।

    पोलार्ड ने अपने करियर में 101 टी-20 इंटरनेशनल और 123 वनडे मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया। वनडे में उन्होंने 2706 रन बनाए जिसमें 3 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1569 रन बनाए जिसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। पोलार्ड ने वनडे में 55 और टी-20 इंटरनेशनल में 42 विकेट भी लिए हैं।