भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले पहले अपने आपको जोड़ना पड़ेगा, देखे किसके लिए कही यह बात

    इस समय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। इस समय यह यात्रा दक्षिण में है। उनकी यात्रा जल्द ही मध्य प्रदेश में भी आने वाली है। ऐसे में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भी तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं यात्रा एमपी में आने से पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में 17 उप यात्राएं निकाल लेगी जिनमें एमपी जोड़ो यात्रा भी शामिल है। 

    कमेटी प्रदेश में 17 उपयात्राएं निकालने वाली है

    Jyotiraditya Scindia React on Bharat Jodo yatra

    इस यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी एक बड़ा बयान जारी किया है। जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से एमपी जोड़ो यात्रा निकाले जाने पर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर पहले भी कह चुके हैं, जबकि एक बार फिर कह रहे हैं, कि कांग्रेस को पहले अपने आप को जोड़ना पड़ेगा। उसके बाद ही वह भारत को जोड़ सकते हैं सिंधिया ने कहा कि वह इस मुद्दे पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते हैं। 

    ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर पहुंचे हुए थे जहां उन्होंने 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश सरकार के दूसरे मंत्री भी शामिल थे। मध्यप्रदेश में कांग्रेस अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथसाथ 17 उपयात्राएं भी निकालेगी जो कि मध्य प्रदेश जोड़ो से जुड़ी हुई यात्राएं होंगी। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस मध्यप्रदेश जोड़ो यात्रा में उपयात्रा निकालने जा रही है। 

    उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार के नाकामियों को बताने के लिए 15 महीने की कमलनाथ सरकार के दौरान की खूबिय जनता को गिनआएंगी। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में लोगों को शामिल करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता घरघर पर्चे भी बाटेंगे, जिसमें यात्रा की जानकारी संसाधन काम की पूरी जानकारी होगी।