IND vs SA: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे रांची में खेला जाएगा, धोनी देखे आएगे मैच?

    IND vs SA: भारत की टीम का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से रांची में होने वाला है। इस समय शिखर धवन (Shikhar Dhawaan) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) मैच खेलते हुए दिखाई दे रही है। शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम को वर्षा के कारण पहले वनडे में 9 रन से करीबी हार झेलनी पड़ी थी।

    रांची के रहने वाले है, MS Dhoni

    अब दोनों टीमें एक बार फिर से रांची के जेएससीए स्टेडियम में आमने-सामने होंगी तो दिक्कत और पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का घरेलू मैदान भी है। धोनी की फैमिली रांची के ही एक फार्म हाउस में रहती है। दो बार के विश्व विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह घरेलू मैदान है और इनका घर भी रांची में है, वह रांची के ही रहने वाले हैं और क्रिकेट भी इसी शहरों से सीखा है।

    रांची में उनका एक बड़ा फार्म हाउस भी है। इसी शहर में वह पहले बड़े हैं हाल ही में उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी, जो कि उनके फार्म हाउस की थी। धोनी यदि रांची में हुए तो वह मैच देखने के लिए स्टेडियम में आ सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

    ind-vs-sa-2nd odi will be played in ranchi wiil MS Dhoni come (1)

    धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और इस समय वह अपनी फैमिली के समय देखे जाते हैं। इन दिनों उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी, जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ किसी पार्टी में देखे गए हैं।

    धोनी ने रांची के जेएससीए स्टेडियम में अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान कुल छह मैच खेले। इनमें चार वनडे और दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं। हालांकि अपने घरेलू मैदान पर वह कोई कमाल नहीं दिखा पाए।

    यहा के मैदान पर वनडे में धोनी में 26 जबकि टी20 में 9 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा। धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट में छह शतक, 33 अर्धशतकों की बदौलत उन्होंने 4876 रन बनाए जबकि वनडे में 10 शतक, 73 अर्धशतक जमाए।