जयराम ठाकुर ने कसा राहुल गांधी पे तंज, कहा हिमाचल चुनाव में भाजपा की होगी जीत

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
    चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री मोदी जी के साथ है।

    चित्र साभार: गूगल

    प्रदेश की जनता मोदी जी के साथ 

    हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 12 नवंबर को राज्य में चुनाव होंगे और 8 दिसंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं। तारीखों के करीब आते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता इस बार भी नरेंद्र मोदी जी के साथ है और भाजपा को जिताएगी।

    प्रियंका गांधी क्या बोलती हैं उन्हें खुद नहीं पता 

    मुख्यमंत्री जयराम ने इस मौके पर कांग्रेस की प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनका मंडी का जो भाषण था उसमें उन्होंने वीरभद्र सिंह की सरकार को बदलने को भी सही माना है। प्रियंका गांधी क्या बोलती है उनके बारे में क्या कहा जाए। उनके नेता को और उनको खुद मालूम नहीं की क्या बोलना चाहिए।

    राहुल गांधी पे कसा तंज 

    जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक नेता भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं जबकि उनकी पार्टी के लोग कांग्रेस छोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। जो पार्टी चुनाव लड़ रही होती है उस पार्टी का पहला उद्देश्य होता है कि जहां से चुनाव लडा जा रहा है वहां पर प्रचार किया जाए।

    मुझे नहीं लगता की वो गुजरात भी चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। उन्होंने राहुल पे तंज कसते हुए कहा कि अगर वो गुजरात जाते भी हैं तो वहां कुछ नहीं होने वाला है।

    केजरीवाल को भी लिया आड़े हाथ 

    इस मौके पर जयराम ठाकुर ने केजरीवाल के लक्ष्मी-गणेश वाले बयान पर कहा कि उन्हें भी परिस्थितियो का आकलन हो गया है। केजरीवाल कभी हिंदू देवी देवताओं को गाली देते थे अब वो भी देवी देवताओं की बात करने लगे हैं। ये उनकी मजबूरी भी है और मजबूरी में दिया गया बयान है। मुख्यमंत्री जयराम ने आगे कहा कि केजरीवाल को मालूम है कि देश की जनता अब उनको समझ चुकी है।