1 दिसंबर को होगा गुजरात चुनाव, 8 दिसंबर को आयेंगे नतीजे

    चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव के तारीखों को घोषणा कर दी है। गुजरात में दो चरणों में मतदान होगा और 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश के साथ ही नतीजों की घोषणा की जाएगी।

    चित्र साभार: गूगल

    इस बार भी दो चरणों में होगा मतदान 

    चुनाव आयोग ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। गुजरात में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे और परिणाम 8 दिसंबर को हिमाचल प्रदेश चुनाव के साथ ही घोषित होंगे।
    विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 1 दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को कराई जाएगी। पहले चरण के लिए अधिसूचना 5 नवंबर को एवम दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 10 नवंबर को जारी कर दिया जायेगा।

    पोलिंग स्टेशन की संख्या 52000 के करीब 

    गुजरात में 18 फरवरी 2023 को विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस बार गुजरात के विधानसभा चुनाव में करीब 4 करोड़ 90 लाख 89 हजार 765 लोग अपने मतदान करेंगे। जिसमे 2 करोड़ 53 लाख से अधिक पुरुष मतदाता और 2 करोड़ 37 लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। इस बार कुल पोलिंग स्टेशनों की संख्या 51 हजार 782 होगी।

    दिव्यांगो के लिए बनेगा विशेष पोलिंग बूथ 

    चुनाव आयुक्त राजीव कुमार कहा कि गुजरात में इस बार लगभग 4.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 51782 मतदान केंद्र पर मतदान होगा। इस बार 142 मॉडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। दिव्यांगों के लिए 182 विशेष पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा और महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग स्टेशन रहेंगे।

    पहला चरण-                           1 दिसंबर

    दूसरा चरण-                            5 दिसंबर

    पहले चरण के लिए अधिसूचना-   5 नवंबर

    दूसरे चरण के लिए अधिसूचना-  10 नवंबर

    कुल पोलिंग स्टेशन-                  51 हजार 782

    नतीजे-                                   8 दिसंबर