भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी दिखे पुश-अप लगाते हुए, हांफने लगे कांग्रेसी; देखें VIDEO

    इस समय राहुल गांधी पूरे भारत में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कर रहे हैं और इन दिनों का नाटक से गुजर रही है। इस दौरान राहुल भी सड़क पर कर्नाटका कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार और पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पुश अप चैलेंज स्वीकार करते हुए दिखाई दिए हैं। 

    उनका एक वीडियो भी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक स्थानीय बच्चे के साथ सड़क पर इस चुनौती को स्वीकार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस द्वारा यह वीडियो ट्वीट के जरिए शेयर किया है।

    राहुल गांधी के पुशअप चैलेंज का विडियो वायरल 

    वीडियो में राहुल गांधी को सड़क पर चलते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान एक बच्चा भी इस यात्रा से जुड़ता है और वह उन्हें पुश अप चैलेंज देता है, जिसे वह स्वीकार करते हैं उनके साथ में डीके शिवकुमार और केसी वेणुगोपाल भी शामिल है। पार्टी द्वारा शेयर करें इस वीडियो में आप देख सकते हैं, कि वेणुगोपाल ने भी हार नहीं मानी और वह पुशअप लगाते गए लेकिन अंत में थक कर इस कंपटीशन से बाहर हो गए। हालांकि सिर्फ राहुल गांधी की पोशाक का तरीका ही सही था बाकी सभी का तरीका गलत दिखाई।

    आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब राहुल गांधी को खुशीखुशी पुशअप चैलेंज को स्वीकार करते हुए लेते देखा गया है। 2021 में भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। उस समय वह तमिलनाडु के एक कॉलेज में छात्रों को संबोधित कर रहे थे जहा एक छात्र ने चुनौती दी है।

    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में कांग्रेस ने कई यादगार पल बिताए हैं। कुछ ही दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार राहुल गांधी के साथ दौड़ते दिखे। वहीं, राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी के जूतों की फीते बांधते दिखे। साथ ही वह भारी बारिश में भीगते हुए एक रैली को संबोधित करते हुए भी देख। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं।