345 करोड़ रुपए बांटेंगे सीएम शिवराज सिंह चौहान, करेंगे 13279.79 लाख रुपए लागत के 11 निर्माण कार्यों का शिलान्यास

    आज के दिन रायसेन में दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के 15948 श्रमिक परिवारों को 345 करोड़ 59 लाख की अनुग्रह सहायता राशि देने जा रहे हैं। इसके लिए रायसेन में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 

    शिवराज सिंह चौहान देंगे श्रमिकों को सहायता राशि

    इस कार्यक्रम में जिले के 194 पंजीकृत श्रमिकों को 448 करोड़ रुपए की सहायता राशि वितरित की जाएगी। अंतरित होने वाली राशि में 14298 श्रमिक परिवार को 310 करोड़ 40 लाख रुपए और निर्माण श्रमिकों के 1650 परिवार को 35 करोड़ 19 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि शामिल है।

    इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 5 जिलों के हितग्राहियों से भी संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के लिए 12:00 बजे रायसेन पहुंचेंगे वहीं कार्यक्रम में मौजूद प्रभु राम चौधरी जिले के प्रभारी भदोरिया और श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य अध्यक्ष भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का संपूर्ण प्रदेश में प्रसारण होगा इसमें चयनित श्रमिकों का सम्मान किया जाएगा।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री 13279. 79 लाख रुपए लागत के 11 निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। साथ ही 217848 लाख रुपए की लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस ने शहर के आवागमन के लिए कई रास्तों को डाइवर्ट भी किया है। साथ ही पार्किंग के लिए अभी जगह तय की गई है।

    सागर से भोपाल जाने वाले भारी वाहनों सुल्तानपुर होते हुए भोपाल के लिए निकाला जाएगा। वहीं भोपाल से सागर जाने वाले भारी वाहनों को गोपालपुरा सांची विदिशा होते हुए डाइवर्ट किया जाएगा। इस तरह से कई मार्गों को डायवर्ट किया गया है। यह वही आपातकालीन ड्यूटी में लगे वहां जैसे एंबुलेंस दमकल आदि के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया है, उन्हें आनेजाने की सारी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।