खड़गे ने भारी मतों से जीता सियासी रण, जानें कितने मतों के अंतराल से दी शशि थरूर को मात

    Table of Contents

    जानें पूरी खबर

    जैसा की आपको पता ही था की 17 अक्टूबर को हुए कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम आज आने वाला था। इस चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक करीब 9500 लोगों ने अपने बहुमूल्य वोट दिए।
    आपको बता दें आज चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 1072 वोट मिले। जबकि 416 वोट को अमान्य कर दिए गए।

    24 साल बाद आया बदलाव

    इस चुनाव के फलस्वरूप कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद गांधी फेमिली से बाहर का अध्यक्ष मिल गया है। जी हां 1998 से अब तक सोनिया गांधी ही कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर विराजमान थीं, जबकि बीच में दो साल के लिए 2017 से 2019 के दौरान राहुल गांधी ने इस पद को सुशोभित किया था।