कांग्रेस नेता का विवादित बयान, कहा हिन्दू है एक फारसी शब्द, इसका मतलब जानकार आपको आएगी शर्म

    कर्नाटक के कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने यह बयान राजनीति को एक बार फिर से गर्माहट ला दी। कांग्रेस नेता के इस बयान पर खूब विवाद भी हो रहा है।

    हिन्दू शब्द फारस से आया 

    कर्नाटक के कांग्रेस नेता सतीश जारकीहोली ने एक विवादित बयान दिया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि हिंदू एक फारसी शब्द है और इसका अर्थ भयानक होता है। ‘ हिंदू’ शब्द भारत का है ही नहीं। यह शब्द ये तो फारस से आया है। उन्होंने कहा कि इस बात पी चर्चा होनी चाहिए हिन्दू शब्द आपका कैसा है।

    हिन्दू शब्द का मतलब बहुत विचित्र 

    सतीश जारकीहोली कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष हैं। सतीश जारकीहोली ने बयान दिया कि हिन्दू का अर्थ बहुत विचित्र होता है। कहीं का धर्म लाकर आप इसपर चर्चा कर रहे हैं। हम पर हिन्दू शब्द को जबरदस्ती थोपा जा रहा है। हिंदू शब्द ईरान और इराक से आया है। हिंदू शब्द आखिर कहां से आया है? यह फ़ारसी है। इसका भारत से क्या संबंध है? यह शब्द आपका कैसे हो गया ? इस पर चर्चा करी जानी चाहिए। हिंदू शब्द आपका नहीं है। अगर आपको इसका मतलब समझ में आ जाए तो शायद आपको शर्म आए।

    कुछ दिन पहले शिवराज पाटिल ने भी दिया था विवादित बयान 

    शिवराज पाटिल ने कहा था कि जिहाद सिर्फ कुरान में नहीं है बल्कि गीता में भी जिहाद है। जीसस में भी है। शिवराज पाटिल ने कहा कि इस्लाम के अंदर जिहाद की बहुत चर्चा हुई है। संसद में हम जो काम कर रहे हैं वो जिहाद को लेकर नहीं बल्कि बल्कि विचार को लेकर कर रहे हैं। जब स्वच्छ विचार कई प्रयास के बाद भी कोई नहीं समझता है तब शक्ति का उपयोग करना चाहिए। वो सिर्फ कुरान शरीफ के अंदर ही नहीं है। महाभारत के अंदर जो गीता का भाग है उसमें भी जिहाद है। महाभारत में श्रीकृष्ण ने भी अर्जुन को जिहाद का ज्ञान दिया था।