कर्नाटक में कांग्रेस राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सतीश जरकीहोली ने खड़ा किया नया विवाद, बोले शर्मनाक है हिंदू शब्द का अर्थ, देखें वायरल वीडियो

     

    क्या है पूरा मुद्दा

    आपको बता दें कर्नाटक के बेलगावी जिले के निप्पान्नी इलाके में रविवार को एक कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस राज्य कार्यकारी सतीश जारकीहोली ने हिंदू शब्द की उत्पत्ति पर विवादित बयान दिया है। उनके बयान का ये वीडियो इन दिनों पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है इतना ही नहीं उनके इस बयान पर लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया है।

     

    विवादित बयान

    दरअसल सतीश जारकीहोली मानव बंधुत्व संगठन द्वारा आयोजित सभा में संबोधन के दौरान हिंदुओं पर निशाना साधते हुए बोले
    हिंदू धर्म हमारा नहीं है, बल्कि ये तो पर्शियन का शब्द है।इस शब्द से भारत को कोई संबंध नहीं है।

     

    उनके इस विवादित बयान को लेकर इस समय वो न केवल सोशल मीडिया पर बल्कि राजनीतिक गलियारे में भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं।