Chandrayaan 3 Landing: चाँद के साउथ पोल पर लैंड करने वाला पहला देश बना भारत, पीएम मोदी बोले-‘अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है’

Table of Contents

Chandrayaan 3 Landing Update

सालों की कड़ी मेहनत और भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा निरंतर चले अथक प्रयासों के कारण आज भारत ने चाँद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. लॉन्चिंग के 41वें दिन भारत ने चाँद के साउथ पोल चंद्रयान 3(Chandrayaan 3 Landing) मिशन की सफलता पूर्वक लैंडिंग पर आज पूरा देश भारतीय वैज्ञानिकों को इस ऐतिहासिक पल का अनुभव देने के लिए शुक्रिया कर रहा है.

Chandrayaan 3 Landing
Chandrayaan 3 Landing

ऐतिहासिक पल का साक्षी बना पूरा विश्व

पूरी रात जागी थी 50 सइंटिस्टों की टीम 

बता दें कि बीती रात ISRO के बेंगलुरु स्थित टेलीमेट्री एंड कमांड सेंटर (इस्ट्रैक) के मिशन ऑपरेशन कॉम्प्लेक्स (मॉक्स) में 50 से ज्यादा वैज्ञानिक कंप्यूटर पर चंद्रयान-3 से मिल रहे आंकड़ों की रात भर जांच पड़ताल में जुटे रहे। इस दौरान वे लगातार लैंडर को इनपुट भेज रहे थे जिससे लैंडिंग के समय कोई परेशानी न आये.

Read More: CHANDRAYAAN 3 LANDING को लेकर लोगों में दिख रहा अद्वितीय उत्साह, देश के कोने-कोने में मिशन की सफलता के लिए कराये जा रहे यज्ञ

अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है- पीएम मोदी

बात दें कि चंद्रयान ने 6 बजकर 04 मिनट पर चांद पर पहला कदम रख दिया है ऐसे में पीएम मोदी ने भी वीडियो कोंफ्रेस्न्सिंग के जरिये इस अध्भुत पल का अनुभव लिया। उन्होंने कहा कि ‘यह क्षण भारत के सामर्थ्य का है। यह क्षण भारत में नई ऊर्जा, नए विश्वास, नई चेतना का है। अमृतकाल में अमृतवर्षा हुई है। हमने धरती पर संकल्प लिया और चांद पर उसे साकार किया। हम अंतरिक्ष में नए भारत की नई उड़ान के साक्षी बने हैं।’