Chandrayaan 3 Landing को लेकर लोगों में दिख रहा अद्वितीय उत्साह, देश के कोने-कोने में मिशन की सफलता के लिए कराये जा रहे यज्ञ

Table of Contents

Chandrayaan 3 Landing

इतिहास के एक और पन्नें में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवाने से भारत अब कुछ ही पल दूर है. 14 जुलाई को श्री हरिकोटा से लांच किये गए चंद्रयान 3 मिशन का आज एक बेहद अहम् दिन है. दरअसल आज शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान चाँद के साउथ पोल पर लैंड(Chandrayaan 3 Landing) करेगा। ऐसे में लैंडिंग की सफलता के लिए देश के कोने-कोने में हवन और रुद्राभिषेक किया जा रहा है.

Chandrayaan 3 Landing
Chandrayaan 3 Update

नोएडा के कॉलेज में भी किया गया यज्ञ 

बता दें कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए नोएडा(Noida News) के एमिटी विश्वविद्यालय में छात्रों और शिक्षकों की ओर से हवन पूजन किया गया है. इस दौरान एमिटी विवि के कुलपति डॉक्टर बलविन्दर शुक्ला के साथ स्टॉफ फैकल्टी और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी इसमें शामिल होकर मिशन की सफलीता के लिए प्रार्थना करते नज़र आये. यही नहीं बता दें कि शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने के आदेश मिले हैं। इस दौरान शाम 5:20 बजे चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। ऐसे में सेक्टर-12 स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में प्रोजेक्टर के जरिए छात्रों को चंद्रयान की लाइव लैंडिंग दिखाने का ऐलान किया गया है.

Read More: CHANDRAYAAN 3: आज शाम भारत रचेगा इतिहास, चंद्रयान-3 की होगी सॉफ्ट लैंडिंग… जानें उसके बाद क्या होगा?

लखनऊ में भी किया गया हवन पूजन 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में लखनऊ के लेटे हुए हनुमानजी मंदिर में भी चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही अमेठी के मंदिरों में भी पूजापाठ किया गया। इसके साथ ही प्रदेश के कई इलाके में चंद्रमा पर सुरक्षित चंद्रयान-3 की लैंडिंग को लेकर पूजापाठ करने के साथ ही रुद्राभिषेक भी किया गया।