कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को रोका गया 5 मिनट के लिए, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

    इस समय कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू की गई है, जो कि पूरे भारत में चल रही है लेकिन आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद कांग्रेस की भारत  जोड़ों यात्रा कुछ समय के लिए रखी गई और उनको इसके लिए श्रद्धांजलि दी गई। आज दोपहर 1:00 बजे चित्रदुर्ग जिले में हिरियूर के पास मुलायम सिंह यादव के लिए 5 मिनट के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया है। 

    भारत जोड़ो यात्रा आज 5 मिनट के लिए रुकी

    Bharat Jodo Yatra

    आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज निधन हो गया। वह काफी समय से बीमारी से चल रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने मुलायम से यादव के निधन पर 3 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया है। कांग्रेस कि भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे राजीव गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताते हुए यात्रा को रोक कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

    उनके निधन के बाद,  सांसद जयराम रमेश ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव एक कट्टर लोहियावादी थे। लेकिन सभी राजनीतिक दलों में उनके प्रशंसक थे। यूपी के सीएम के रूप में उनके कार्यकाल में बहुत काम किया गया। उन्होंने 2 मौकों पर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई साथ ही उन्होंने देवेगौड़ा और गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री के रूप में अपनी भूमिका निभाई है। 

    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के निधन पर दुख जताया है, इस मौके पर सोनिया गांधी ने कहा कि शोषितों और वंचितों के लिए उनके संघर्ष को याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी जरूरत पड़ी, मुलायम सिंह का साथ कांग्रेस को मिला। कांग्रेस सहित देश के सभी दलों के नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर शोक जताया है। वही CM योगी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।