देवी देवताओं के अपमान के आरोप में सीएम केजरीवाल और मंत्री राजेंद्र गौतम के खिलाफ शिकायत

    दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और मंत्री राजेंद्र गौतम के खिलाफ शिकायत की है। आदेश गुप्ता ने केजरीवाल पर हिन्दू देवी देवताओं का और हिन्दू आस्था के अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा की केजरीवाल के मंत्री देवी देवताओं को नहीं मानते और अरविन्द केजरीवाल चुनाव आते ही हनुमान चालीसा पढने लगते हैं।

    मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

    भाजपा ने केजरीवाल को अपने मंत्री को 24 घंटे के अन्दर बर्खास्त करने की मांग की है उन्होंने कहा कि हमने अभी शिकयत दर्ज की है और अगर केजरीवाल अपने मंत्री को बर्खास्त नहीं करते तो आन्दोलन होगा।

    विडियो शेयर करके भाजपा ने आप को घेरा

    दिल्ली के नेता रामवीर सिंह विधूड़ी ने केजरीवाल के शिक्षा मॉडल को पूरी तरह फेल बताया, रामवीर सिंह विधूड़ी ने इसका विडियो भी शेयर किया है जिसे बीजेपी अध्यक्ष ने भी अपने ट्विटर पे शेयर किया है।
    भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने कहा की किसी को कोई हक़ नहीं किसी दूसरे के धर्म का अपमान करने का केजरीवाल के मंत्री हमारे इष्ट देवताओं का अपमान करते हैं वहीं जिस राज्य में चुनाव होते हैं वहां अरविन्द केजरीवाल और उनके गुर्गे जय श्री राम और जय श्री कृष्णा कहते नहीं थकते हैं, ग़ज़ब हैं केजरीवाल।

    हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करने वाली पार्टी है AAP 

    भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा की अरविन्द केजरीवाल का मंत्री दिल्ली में हिन्दुओं और हिन्दू देवी देवताओं को गाली दे रहा है और गुजरात में जय श्री कृष्णा बोलने का ढोंग कर रहा है। आम आदमी पार्टी मुफ्त का सामान देकर गरीब हिन्दुओं का धर्म परिवर्तन कराने वाली एजेंसी बन गयी है।

    देवी देवताओं को ना मानने की दिलाई जा रही शपथ 

    भाजपा नेताओं ने जो विडियो साझा किया है उसमे एक बौद्ध संत लोगों को शपथ दिलाते हुए दिख रहे हैं, शपथ के दौरान राजेंद्र गौतम भी मंच पर मौजूद हैं, शपथ में कहा जा रहा है कि “मै ब्रह्मा, विष्णु, महेश को कभी ईश्वर नहीं मानूंगा और ना ही उनकी पूजा करूँगा, मैं राम कृष्ण को भी नहीं मानूंगा और हिन्दू के किसी देवी देवताओं को भी नहीं मानूंगा।