अनुराग ठाकुर ने केजरीवाल पे बोला हमला, कहा मौलिवियों को 18000 तो पुजारियों को क्यों नहीं

    भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भारतीय नोटों पर भगवान की तस्वीर वाले बयान को लेकर हमला बोला है। भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि दिल्ली में मौलवियों को 18 हजार मिलते हैं लेकिन पुजारी और पादरियों को क्यों नहीं?

    शिमला के प्रेस कांफ्रेंस में कही बोला हमला

    अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भी हमला बोला। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुस्लिम मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं। आप पुजारियों, गुरुद्वारा ग्रंथियों और पादरियों को भी वही 18,000 रुपये देंगे क्या? आप ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं।

    नोटों पर लक्ष्मी गणेश की तस्वीर की अपील की थी केजरीवाल ने 

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा था कि भारतीय नोटों पर लक्ष्मी-भगवान गणेश की तस्वीरें छपनी चाहिए। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में मौलवियों को सालाना 18,000 रुपये देते हैं जबकि पुजारी या पादरियों को नहीं देते हैं, ऐसा क्यों?

    कांग्रेस पर भी निशाना साधा 

    केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर साथ ही साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने मुद्रास्फीति को नियंत्रण में लाया और ईंधन की कीमतों में कमी की है। बीजेपी शासित राज्यों में कीमतों में कमी की गई है। लेकिन कांग्रेस शासित राज्यों में कीमतें कम नहीं हुई है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। वो पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में ऐसा नहीं कर सके, क्योकि कांग्रेस झूठे वादे करती है।