भाजपा ने देश को जोड़ा कांग्रेस ने असम को बनाया आतंकलैंड: अमित शाह

    असम में भाजपा के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर अमित शाह ने कहा कि ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है नार्थ ईस्ट का विकास और नार्थ ईस्ट में भाजपा का विकास दोनों एक साथ चला है।

    कांग्रेस पे बोला हमला

    चित्र: साभार गूगल
    चित्र: साभार गूगल

    केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस पे निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने असम को आतंक लैंड बना दिया था। उन्होंने कहा कि हमने ये नहीं सोचा था की असम में लगातार दो बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हितेश्वर सैकिया एक बार हमें एबीवीपी के कार्यक्रम में असम लेकर आये थे और बहुत पिटवाया था ।
    अमित शाह ने कहा कि तब यहाँ नारे लगते थे – असम की गलियां सूनी है, इंदिरा गाँधी खूनी है। 1996 में हितेश्वर सैकिया का निधन हो गया था जो दो बार यहाँ से मुख्यमंत्री रहे।

    कार्यकर्त्ता के लिए मंदिर है कार्यालय

    अमित शाह ने कहा की दूसरी राजनीतिक पार्टियों के लिए कार्यालय ईट पत्थर से बना हो सकता है लेकिन भाजपा कार्यकर्त्ता के लिए एक मंदिर की तरह होता है, भाजपा के कार्यकर्त्ता के लिए कार्यालय कोई भवन नहीं होता है, कार्यालय भावनाओं का एक पुलिंदा होता है जहाँ भावनाओं का रेखांकन होता है।

    अमित शाह का असम दौरा

    गृहमंत्री अमित शाह असम के गुवाहाटी में भारतीय जनता पार्टी के नए राज्य मुख्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आज मैं असम गृहमंत्री के नाते नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता के रूप में आया हूँ। इसके बाद अमित शाह पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशकों के साथ मादक पदार्थो के विषय में बैठक करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा असम में कई कार्यक्रमों में शिरकत करने के लिए 7 अक्टूबर की शाम गुवाहाटी पहुँचे थे।