22 साल पहले आई फिल्म आशिकी के हीरो का हो गया है, यह हाल – देखकर पहचान भी नही पायेगे आप

    बॉलीवुड में कई पुरानी फिल्में आई हैं, जो कि काफी मशहूर हुई है। उन्हीं में से 22 साल पहले आई आशिकी फिल्म (Aashiqi Film) ने भी लोगों का दिल जीता था। इस में काम करने वाले राहुल रॉय को फिल्म जगत में काफी पहचान मिली थी। खूबसूरत मॉडल की तरह दिखने वाले राहुल रॉय (Rahul Roy) को उसके बाद करीब 2 साल पहले ब्रेन स्ट्रोक आया था, वह लंबे समय तक वह बिस्तर पर भी रहे थे।

    राहुल रॉय की आने वाली है नई फिल्म

    Rahul Roy Brain Stroke

    वैसे उन्होंने उसके बाद कई फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें वहां पहचान नहीं मिली जो उन्हें आशिकी से मिली थी। अब उनकी एक और नई फिल्म आ रही है, जिसका फर्स्ट लुक वायरल हुआ है। राहुल की अगली फिल्म एक अनोखी द जर्नी आफ वुमन है। यह फिल्म एक विमेन सेंट्रिक फिल्म है।

    इस फिल्म को संजय कुमार द्वारा निर्देशित किया गया है जिसमें एक ऐसी मां की कहानी बताई गई है, जो अपने सौतेले बेटे के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को तैयार रहती है। राहुल के अनुसार इसमें एक बालक की तरह का सिनेमा दिखाया गया है और भारतीय समाज के अनुसार सौतेली मां की गलत छवि दिखाई गई है, लेकिन यह उसकी वास्तविक सच्चाई नहीं होती है।

    जनवरी 2021 में राहुल रॉय लप कारगिल में फिल्म की शूटिंग के दोरान ब्रेन स्ट्रोक हुआ था। तब उन्हें कारगिल से हवाई जहाज में जम्मू और वहां से मुंबई लाया गया था। उसके बाद व स्वस्थ होकर वापस शूटिंग पर लौट चुके हैं। ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उन्हें बोलने की भी समस्या आ रही थी, मगर अब वह इन सभी परेशानी से ऊपर आ चुके हैं और दोबारा स्वस्थ हो गये है।

    राहुल रॉय साल 2006 में रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन मैं वापस लोगों के बीच लौटे और विनर भी बने मगर फिल्मों में उनका करियर ज्यादा रफ्तार नहीं पकड़ सका। अब देखना होगा की उनकी यह नई फिल्म किस तरह से कमाल दिखाती है।