गुजरात विधानसभा चुनाव हो सकता है दो चरणों में

     

    Gujarat Assembly Election 2022: अक्टूबर महीने के अंत तक गुजरात चुनाव की घोषणा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव दो चरणों में हो सकता है। पहला चरण नवंबर के आखिरी में और दूसरा चरण 4-5 दिसंबर के आसपास हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के साथ 8 दिसंबर को ही हो सकती है।

    चित्र साभार: गूगल

    गुजरात में भाजपा रही है अजेय

    14 वीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को खत्म होने वाला है। इसके पहले 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा के चुनाव दिसंबर 2017 में हुए थे। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल कर अपनी सत्ता बरकरार रखने में विजय हासिल की थी और राज्य में विजय रूपानी के नेतृत्‍व में सरकार बनाई गई थी।

    एक ही दिन हो सकती है दोनों राज्यों की मतगणना

    हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का घोषणा हो चुकी है और अब सबकी नजर टिकी हुई है गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा पर। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में होने की संभावना है। इसका पहला चरण नवंबर के आखिरी में कुछ दिनों के दौरान होगा और दूसरे चरण का चुनाव 4 या 5 दिसंबर को होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों चरण के चुनाव संपन्न होने के 3-4 दिन बाद यानी कि 8 दिसंबर को मतगड़णना होगी यानी की उसी दिन जिस दिन हिमाचल चुनाव के लिए मतगणना की तारीख तय की गई है।