प्रधानमंत्री मोदी ने दी अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, भाजपा के ट्विटर से जारी हुआ विडियो

    भारत के गृह मंत्री अमित शाह आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर शुभकामना दी है और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर हैंडल से भी उन पर एक वीडियो जारी करके उन्हें बधाई दिया गया है।

     

    चित्र साभार: गूगल

    देश की प्रगति के लिए प्रयास कर रहे शाहः 

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि अमित शाह को जन्मदिन की बधाई, भारत के गृह मंत्री के रूप में वह हमारे देश की प्रगति के लिए कई प्रयास कर रहे हैं।
    वह महत्वपूर्ण सहकारिता क्षेत्र में सुधार के लिए भी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं। वह हमारे राष्ट्र की सेवा में एक लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

    22 अक्टूबर 1964 को हुआ था जन्म 

    अमित शाह जी का जन्म मुंबई में 22 अक्टूबर 1964 को हुआ। उनके पिता का नाम अनिलचंद्र शाह और माता का नाम कुसुमबेन शाह है। उनकी पत्नी का नाम सोनल शाह और बेटे का नाम जय शाह है जो वर्तमान में बीसीसीआइ के सचिव हैं।