रामलला जैसी हूबहू दिखनी वाली सदियों पुरानी मूर्ति इस नदी में मिली

कर्नाटक के एक गांव में कृष्णा नदी से भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली है। भगवान विष्णु की ये प्रतिमा करीब हजार साल पुरानी बताई जा रही है। ये प्रतिमा बिल्कुल रामलला की नवनिर्मित प्रतिमा से मिलती-जुलती है।पुरातत्ववेत्ताओं के अनुसार ये प्रतिमा 11वीं या 12वीं शताब्दी की हो सकती है।

ancient idol of ram ji

भगवान विष्णु के इस विग्रह का रूप-रंग और स्वरूप अयोध्या में राम लला के भव्य-दिव्य मंदिर में स्थापित विग्रह से मिलता-जुलता है।

भगवान विष्णु की इस प्रतिमा के प्रभामंडल के चारों ओर ‘दशावतारों’ को उकेरा गया है। प्रतिमा पर मत्स्य, कूर्म, वराह, नरसिम्हा, वामन, राम, परशुराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्की अलंकृत हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रतिमा एक मंदिर के गर्भगृह का हिस्सा रही होगी। हो सकता है कि इसे मंदिर में हुई तोड़फोड़ से बचाने के लिए नदी में डाला गया होगा। इस प्रतिमा को थोड़ी क्षति पहुंची है। विग्रह की नाक थोड़ी क्षतिग्रस्त है।