VASUNDHARA RAJE ने GEHLOT सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

RAJSTHAN: राजस्थान की पूर्व CM VASUNDHARA RAJE मंगलवार के दिन जयपुर लौटते समय जोधपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं से मिली। यहां पर उन्होंने नेताओं से मुलाकात कर कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं भाजपा में वसुंधरा ग्रुप से जुड़े हुए नेता एक बार फिर से राजनीती में सक्रीय होते हुए दिखाई दे रही है।

गहलोत सरकार की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

इस समय वसुंधरा राजे सीएम फेस के दावेदार के रूप में देखी जा रही है। वहीं इस दौरान राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई, जेडीए के पूर्व चेयरमैन महेंद्र राठौर एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जगत नारायण जोशी सहित और भी कई बीजेपी के नेता वसुंधरा राजे से मुलाकात करने के लिए एयरपोर्ट पर आए थे।

यहां पर उन्होंने वसुंधरा राजे का स्वागत कर उनके साथ मुलाकात की है। यहां पर वह काफी समय तक नेताओं से जोधपुर जिले की राजनीति को लेकर बातचीत करते हुए दिखाई दी है। इसके साथ ही वसुंधरा राजे ने राजस्थान में गहलोत सरकार में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था पर भी कई सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा है कि, जिस तरह से गहलोत सरकार में इस समय कानून व्यवस्था बिगड़ते हुए दिखाई दे रही है, वह एक चिंताजनक विषय है। यहां पर आज महिलाओं के साथ साथ कई अन्य समस्याएं भी सामने आ रही है, जिस पर गहलोत सरकार का किसी तरह से कोई ध्यान नहीं है।

4 मार्च को वसुंधरा राजे मनाएंगी जन्मदिन

आपको बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वाली है। वसुंधरा राजे का जन्मदिन वेसे तो 8 मार्च को आता है, लेकिन इस बार होली का त्यौहार होने के कारण व 4 मार्च को ही सालासर में अपना जन्मदिन मनाया जाएगा, इसके लिए वसुंधरा राजे ने जोधपुर के नेताओं से इस बारे में भी चर्चा की है। इस बार भाजपा राजस्थान में विधानसभा चुनाव में वसुंधरा राजे को पार्टी का चेहरा बना सकती है और वह भी सीएम पद के लिए खड़ी हो सकती है। ऐसे में वसुंधरा राजे के जन्मदिन को लेकर उनके समर्थकों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और सभी लोग चाह रहे हैं कि, वसुंधरा राजे को राजस्थान का सीएम फेस बनाया जाए।