VASUNDHARA RAJE की यात्रा के दौरान BJP के दो गुटो में हुई झड़प

इस समय राजस्थान में BJP के दो गुटों में गर्माहट देखने को मिली है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अजमेर पहुंचने से पहले ही देखा गया है कि, बीजेपी के दो गुट आपस में तकरार करते हुए दिखाई दिए हैं। इतना ही नहीं एक अज्ञात युवक ने वहां पर हवाई फायर भी कर दिया। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया है।

BJP के दो गुटो में हुई झडप

आपको बता दें कि, वसुंधरा राजे के लिए अजमेर जिले के खरवा गांव में एक स्वागत कार्यक्रम रखा गया था, जहां पर बीजेपी के ही दो गुटों में तकरार देखी गई, जिसके कारण एक युवक ने वहां पर हवाई फायर किया है। यह फायर तब हुआ जब वसुंधरा राजे वहां पर नहीं पहुंची थी। इसके पहले ही बीजेपी के दो गुट आपस में झगड़ने लगे और एक दूसरे से मारपीट भी शुरू कर दी।

इसी बीच अज्ञात व्यक्ति ने पिस्तौल निकाल कर हवा में फायरिंग कर दिया। उसके बाद वहां पर भगदड़ मचते हुए देखी गई है। मामले की जानकारी जब सुंदरा को लगी तो, वह रुकी नहीं बल्कि सीधे ब्यावर चली गई। इसके बाद यह सवाल भी खड़ा हो रहा है कि, आखिर में हथियार लेकर पहुंचने वाला शख्स कौन था और उसके इरादे क्या थे। इस मामले में पुलिस भी जांच करने में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि, वसुंधरा राजे का खरवा से होकर ब्यावर जाने का कार्यक्रम था। ऐसे में यहां पर हवाई फायर होने के बाद वह यहां नहीं रुकी और सीधा ब्यावर के लिए रवाना हो गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ही इस कार्यक्रम को रखा था। इस दौरान खरवा मुख्य चौराहे पर जसवीर ग्रुप वसुंधरा राजे के स्वागत के लिए खड़ा हुआ था और एक युवक द्वारा इस तरह की हरकत करने के बाद वहां का माहौल करवाते हुए देखा गया।