Rajasthan Secretariat के कर्मचारियों ने 11 सूत्रीय मांगो को लेकर दिया धरना

राजस्थान के जयपुर में इस समय कर्मचारियों द्वारा हड़ताल की जा रही है। आपको बता दे की इस समय Rajasthan Secretariat के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा 11 सूत्री मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया गया है और उनसे मांगे मनवाने के लिए धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यह धरना दोपहर बाद शुरू हुआ था जो कि, देर रात तक भी चलता रहा, लेकिन उसके बाद भी किसी तरह का कोई निष्कर्ष इसमें नही निकला है।

Rajasthan Secretariat कर्मचारियों की हड़ताल

इस धरने को देखते हुए मुख्य सचिव उषा शर्मा द्वारा प्रतिनिधिमंडल को बातचीत करने के लिए भी बुलाया गया है। जब धरना चल रहा था उस समय बाहर बैठे Rajasthan Secretariat के कर्मचारियों द्वारा सरकार की मांगे मनवाने के लिए और उनकी सद्बुद्धि के लिए उनके द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भी यहा पर किया गया, जिसकी चर्चा भी लोगो द्वारा काफी होते हुए देखी जा रही है।
इस हड़ताल के दौरान फ़ोरम अध्यक्ष शिव शंकर अग्रवाल द्वारा बताया गया कि हम कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का सहानुभूतिपूर्ण स्वागत करते हैं, लेकिन शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का द्वारा अधीन होता है राजस्थान सरकार के सभी नीति नियम कार्यवाही पर किए जाते हैं, जिससे की जनता को उनका सही रूप में लाभ प्राप्त हो सके।
वही सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कपिल देव द्वारा बताया गया कि, सचिवालय की सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने और उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने की जरूरत है, जिसके लिए राजस्थान सचिवालय फोरम अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर कई बार सरकार से आग्रह भी कर चुका है,

Read More : RAJASTHAN BJP में दिखी आपसी कलह

अब तक इस संबंध में किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो पाई है, जिसके बाद वह आज मजबूर होकर धरने पर बैठे हैं और उन्हें यह सब करना पड़ रहा है। अब देखाना होगा की क्या सरकारी उनकी इन 11 सूत्रीय मांगो को पूरा करता है या नही।