हमेशा के लिए होगा कांग्रेस का अंत: SATISH POONIYA

राजस्थान में हो रहे पेपर लीक और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा युवा मोर्चा मार्च के पहले सप्ताह में विधानसभा का घेराव करने वाली है। इसके तहत भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ। सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने बैठक ली और यहां पर Satish Pooniya ने प्रदेश में हमेशा के लिए कांग्रेस का अंत करने और उसके अंत होने के कारण भी बताए हैं।

कांग्रेस का अंत निकट

डॉक्टर पूनिया द्वारा बताया गया कि, प्रदेश में अशोक गहलोत की सरकार की वजह से आज आमजन काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस समय सभी लोगों में निराशा और आक्रोश भी है जो कि, काग्रेस सरकार की विदाई का एक बड़ा कारण साबित होगा।

भाजपा के कई बार सड़क से लेकर सदन तक आंग्रे सरकार के कुशासन के खिलाफ आंदोलन और धरना प्रदर्शन भी किया गया है और इसके लिए एक मजबूत लड़ाई लड़ी है। इसी के लिए अब उनका कहना है कि युवा मोर्चा को एक बार फिर से एक आंदोलन खड़ा करना होगा और किसान विरोधी कांग्रेस सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।

4 सालों में 18 से अधिक बार पेपर लीक जैसी घटनाएं

प्रदेश अध्यक्ष डॉ Satish Pooniya द्वारा बताया गया है कि, गहलोत सरकार ने पिछले 4 सालों में 18 से अधिक बार पेपर लीक जैसी घटनाएं हो चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी कानून व्यवस्था किस तरह की है इसी के साथ-साथ कई तरह की हत्या हुई है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज किसी भी तरह के अपराधियों पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।

स्थ ही अपराधियों को संरक्षण देने का भी काम कर रहे हैं। वही न्याय दिलाने की जगह माफियाओं को संरक्षण देते हुए दिखाई दे रही है। वहीं पेपर लिक की घटनाओं से आज युवाओं के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ हो रहा है। कांग्रेस सरकार ने आज कई नौजवान युवाओं के सपने तोड़े हैं और उनका भविष्य खराब किया है। इसी को लेकर आज का युवा आत्महत्या भी कर रहे हैं। यही सब कारण बताते हुए उन्होंने कहा है कि, यही आज कांग्रेस का अंत का कारण बनने वाले है।