सही सरकार चुनने के लिए लोगों को जागृत होना होगा: Mohan Bhagwat

राजस्थान के डूंगरपुर में RSS प्रमुख Mohan Bhagwat ने शिरकत की है, जहां पर उन्होंने रविवार को ग्राम विकास मिलन कार्यक्रम में लोगो को संबोधित किया है। उन्होंने सामूहिक प्रयास से ही गांव का विकास होने की बात कही है।

राजस्थान के डूंगरपुर में बोले संघ प्रमुख

इसके साथ ही उन्होंने कहा है, की ऐसा करने के लिए सभी लोगों को एक साथ आने की भी आवश्यकता है। यहा उन्होंने देश और गांव के विकास को लेकर चर्चाएं की है, उन्होंने इस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि, लोगों को सरकार की ओर देखने के बजाय गांव के विकास के लिए मिलकर काम करने की भी आवश्यकता है।

उनका कहना है, की हर कार्य के लिए सरकार पर ही भरोसा नहीं किया जा सकता है। हमें कार्य करने वालों का एक समूह बनाना होगा और वह गांव को सामूहिक निर्णय के माध्यम से भी तैयार करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने सही सरकार चुनने के लिए भी लोगों को जागृत किया है, ताकि उन्हें बेहतर सरकार मिल सके।

किसी भी कार्य का परिणाम धीरे-धीरे आता है

Mohan Bhagwat के इस कार्यक्रम में कई लोगों ने शिरकत की है, वही काफी संख्या में लोग उनके संबोधन को सुनने के लिए भी आए थे। भागवत ने यह भी लोगों को बताया है कि, किसी भी कार्य का परिणाम धीरे-धीरे आता है इसलिए धैर्य पूर्वक कार्य को करते रहे और अपने दक्षता का विकास करें। उन्होंने कहा कि, ग्राम विकास का कार्य सबसे पहले ग्रामीणों की सोच से शुरू होता है। यदि वह उनके विकास के बारे में सोचेंगे तो वह जरूर सफल हो पाएंगे।