Thieves In Hospital : चोरों ने काटी आक्सीजन पाइप

Thieves In Hospital: राजस्थान के अलवर शहर में चोरों ने चोरी करने के लिए अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप सप्लाई को ही काट डाला, जिसके कारण अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर चल रहे 20 बच्चों की सांसें उखड़ने लगी। लेकिन समय रहते चोरों की करतूत पता चल जाने के कारण हालत पर काबू पाया जा सका और मासूमों की जान बचा ली गई।

Read more : SEA PLANE IN MP I मध्य प्रदेश में चलेंगे सी प्लेन

20 नवजात शिशु ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे : Thieves In Hospital 

राजस्थान के अलवर शहर में चोरों ने चोरी करने के लिए अस्पताल की ऑक्सीजन पाइप सप्लाई को ही काट डाला। उस वक्त FBNC वार्ड में करीब 20 नवजात शिशु ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। इससे अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। हॉस्पिटल के स्टाफ ने उपस्थिति लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से सिलेंडर से बच्चों को दोबारा आक्सीजन लगाई। इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

गीता नगर चिल्ड्रन हॉस्पिटल की घटना 

पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार रात गीता नगर चिल्ड्रन हॉस्पिटल में हुई। अस्पताल परिसर में लगे ऑक्सीजन सप्लाई पाइप को चोरों ने काटने का प्रयास किया। उस समय 20 नवजात शिशु आईसीयू वार्ड में भर्ती थे। ऑक्सीजन सप्लाई अचानक ठप होने से नवजातों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपस्थित गार्ड ने अस्पताल के पीछे से चोरों को भागते देखा और स्थानीय लोगों और मरीजों के रिश्तेदारों की मदद से वह दो चोरों को पकड़ने में सफल रहे। बाद में उन्हें पुलिस को सौंप दिया गया। स्टाफ ने लोगों की मदद से 10 ऑक्सीजन सिलेंडर को अस्पताल के बाहर से आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया और नवजात शिशुओं को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की.