Rajsthan: कटारिया के बाद BJP की बढ़ी चुनौती

Rajsthan: राजस्थान में इस समय राजनीति के गणित अलग अलग नजरिया से दिखाई देते हुए सामने आ रहे है, क्योंकि इस समय नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को राज्यपाल बना दिया गया है। इस स्थिति में वह जल्द ही विधायक के पद से इस्तीफा देने वाले हैं। इसके साथ ही कटारीया राजस्थान में उदयपुर शहर सीट से विधायक हैं।

उदयपुर सिट के लिए कोन होगा उम्मीदवार

उनके इस्तीफे से अब इस शहर की सीट खाली हो जाएगी, ऐसे में अब उनकी जगह कौन लेने वाला है। इसके ऊपर कई नाम भी सामने आ रहे हैं, ऐसा बताया जा रहा है कि, इस सीट पर उपचुनाव नहीं होंगे मगर 2023 विधानसभा चुनाव के दौरान यह सीट कांग्रेस और बीजेपी दोनों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। लेकिन अब बीजेपी के सामने सवाल यह आ रहा है कि इस सीट से विधायक की सीट पर चुनाव कौन लड़ेगा।

लगातार जीत रहे थे कटारिया

अभी तक उदयपुर शहर की सीट से कटारिया 2023 से लगातार इस सीट को जीतेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बीच प्रदेश में दो बार कांग्रेस की सरकार आई, लेकिन वह हर बार इस सीट को जीतते हुए देखे गए हैं। पिछली बार और पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की नेता गिरिजा व्यास को भी उन्होंने हरा दिया था।

अभी तक यहां पर BJP का राज हम समझा जाता था, लेकिन अब कटारिया के जाने के बाद शायद ऐसा संभव ना हो। इसके लिए अब ऐसे उम्मीदवार को उतारा जाएगा जो कि, उन्हीं की टक्कर का हो कांग्रेसी उदयपुर शहर सीट को अपने लिए सबसे चुनौतीपूर्ण सीटों में से एक मानते है। क्युकी 1980 के बाद बीजेपी पार्टी बनाने के बाद अब तक इस सीट पर सिर्फ दो बार ही जीत हासिल कर पाई है।