RAJSTHAN: CONGRESS विधायक ने किया भगवान शिव और श्रीराम का अपमान

RAJSTHAN: राजस्थान की विधानसभा में पिछले दिनों काफी गरमा कर्मी देखी गई है, यहां पर जनसंख्या नियंत्रण बिल पर अलग-अलग विधायकों द्वारा अपने अपनी राय रखी गई थी। विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण बिल की बहस पर विधायक संयम लोढ़ा के बयान पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने निशाना साधा है और उन्होंने संयम लोढ़ा पर अपने आकाओं को खुश करने का भी आरोप लगाया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी का बयान

उन्होंने सवाल खड़े किए हैं, की संयम लोढ़ा सनातन धर्म का अपमान कर रहे है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी द्वारा कहा गया है कि, संयम लोढ़ा ने हमारे भगवान का अपमान किया है। उन्होंने भगवान महादेव श्रीराम पर जिस तरह से व्यंग किया है, वह किसी भी तरह से सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विधायक ने विधानसभा में जो बयान दिया है, उसके लिए लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा है कि हमें संतान प्राप्ति इश्वर की देन है, लेकिन या अंधविश्वास है भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी ने आरोप लगाया कि, सीधे तौर पर संयम लोढ़ा की हरकत हमारी आस्था और हमारे विश्वास के प्रतीक भगवान महादेव श्री राम का मजाक उड़ाने के समान है, जिसकी हम कठोर निंदा करते हैं।

कांग्रेस विधायक अकसर करते हैं देवी देवताओं का अपमान 

उनका कहना है कि, कांग्रेस के नेता वर्ग विशेष को खुश करने के लिए अक्सर देवी देवताओं का अपमान करते हुए देखे जाते हैं और देवी-देवताओं पर भी सवाल खड़े करते रहते हैं। वह इसलिए इसलिए करते हैं ताकि उनकी परंपरागत कट्टर वोट बैंक खुश हो जाए और उनके वोट ज्यादा से ज्यादा उनकी तरफ आते रहे हैं, लेकिन अपना वोट बैंक बनाने के लिए बस इस तरह की हरकतें कर रहे हैं। वह काफी अशोभनीय है और लोग इसके लिए उन्हें माफ़ भी नहीं करेंगे।

देवासी ने बताया कि, संयम लोढ़ा इसके पहले भी इस तरह की हरकतें करते हुए देखे गए हैं, उन्होंने चेन्नई में एक सामाजिक कार्यक्रम में अयोध्या में राम सिला रखी हुई थी, उन पर भी गलत शब्दों द्वारा व्यंग किया था। उन्होंने आज तक मुस्लिम धर्म पर किसी भी प्रकार का उदाहरण और तर्क नहीं दिया है, लेकिन वह अक्सर हिंदू धर्म और उनके भगवान के खिलाफ किसी ना किसी तरह का बयान देते रहते हैं जो कि, हिंदू धर्म के आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।