Rajsthan BJP युवा मोर्चा 4 मार्च को करने जा रहा विधानसभा का घेराव

Rajsthan: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा 4 मार्च से Rajsthan में युवा आक्रोश और विधानसभा का घेराव करने की तैयारियां कर चुकी है। इसके लिए कायकर्ता तैयारियों में जुट गये है और उन्होंने राज्य विधानसभा का घेराव करने के लिए पूरी तैयारियां कर ली है।

BJYM करने जा रहा विधानसभा का घेराव

आपको बता दें कि जयपुर शहर के पदाधिकारियों की सोमवार को एक बैठक हुई थी, जिसमें उन सभी ने टारगेट तय कर लिए है। इसके साथ ही प्रदर्शन में युवाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी जुटाने के लिए भी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए।

4 मार्च को वसुंधरा राजे भी अपना जन्मदिन का समारोह आयोजित कर रही है, जहां बड़ी संख्या में वसुंधरा राजे के समर्थक भी पहुंचेंगे ऐसे में पदाधिकारियों को युवा मोर्चा और आक्रोश रैली के लिए ज्यादा से ज्यादा मेहनत करना पड़ रही है।

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा इस बार प्रदेश में हो रहे पेपर लीक के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इसके साथ ही वह महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार और बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को लेकर भी विधानसभा का घेराव करने वाली है।

यह गहलोत सरकार के खिलाफ युवा मोर्चा का सबसे बड़ा प्रदर्शन बनाने की तैयारियां की जा रही है और इस समय पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी तरह से इसमें लग चुके हैं और सभी तैयारियां कर ली गई है। बीजेपी Rajsthan अध्यक्ष सतीश पूनिया और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने भी इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए हर तरह से प्रयास किए हैं और उन्होंने भी इसके लिए पदाधिकारियों की अलग से बैठक ली है।

इसके लिए सोमवार को भी मोर्चा के जयपुर शहर की बैठक बुलाई गई थी, जहां पर उन्होंने सभी युवा भागीदारी को टारगेट दिए हैं। विधानसभा घेराव को सफल बनाने के लिए युवा मोर्चा के साथ ही पार्टी के अन्य मोर्चा अल्पसंख्यक, एसी, एसटी, ओबीसी, महिला मोर्चा को भी इस घेराव लो सफल बनाने के लिए सक्रिय किया गया है।