Rajsthan: वसुंधरा राजे मार्च में शुरू करने जा रहीं देव दर्शन यात्रा

Rajsthan में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे सभी दल के नेता अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे है। उसी तरह से Rajsthan की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आने वाले समय में अपना जन्मदिन मनाने के साथ-साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए भी देखी जाएगी।

वसुंधरा राजे शुरू करेगी देव दर्शन यात्रा

इसके साथ ही वसुंधरा राजे मार्च में देव दर्शन यात्रा पर भी जाएगी, जहां पर वह जैसलमेर पहुंचेगी जैसलमेर में वसुंधरा राजे की देव दर्शन यात्रा को लेकर शेरगढ़ के पूर्व विधायक बाबू सिंह राठौर ने स्थानीय सर्किट हाउस में वसुंधरा राजे समर्थक और पार्टी के नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक ली है और इन सभी मुद्दों पर उन्होंने चर्चाएं की है।

इस अवसर पर विधायक बाबू सिंह राठौर ने कहा है कि, वर्तमान में प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर क्षेत्र में असफल हो चुकी है, चाहे वह पेपर लीक का मुद्दा हो या फिर महिला सुरक्षा का मुद्दा हो आज हर जगह गहलोत सरकार असफल होते हुए नजर आ रही है। इसी के साथ कांग्रेस का नेतृत्व भी बौखलाया हुआ है, बजट में लोक लुभावनी घोषणाओं के झांसे के साथ Rajsthan की जनता इस बार आने वाली नहीं है।

इसी के साथ उन्होंने यह भी बताया है कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनके कार्यकाल में काफी बेहतर विकास किया है और इसी के साथ उन्होंने क्षेत्र में कई विकास की राह भी खोली है। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सूत्र को लेकर चलती है और वह आज भी इसी तरह से कार्य करते हुए देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि वसुंधरा राजे उसी तर्ज पर देव दर्शन यात्रा का शुभारंभ करने जा रही है, प्रदेश के हर क्षेत्र के प्रसिद्ध लोग देवी-देवताओं की आराध्या के साथ पूजा अर्चना कर वह प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना करने वाली है। वसुंधरा राजे का यह कार्यक्रम जल्द ही निर्धारित किया जाएगा।